Advertisement

एनसीबी का फुल फॉर्म क्या होता है | What is the full form of NCB in hindi

NCB FULL FORM = NARCOTICS CONTROL BUREAU 

NCB MEANING IN HINDI = स्वापक नियंत्रण ब्यूरो

NCB क्या है?

NCB भारत की एक खुफिया एजेंसी है। यह भारत की नोडल ड्रग कानून प्रवर्तन एजेंसी है जो अवैध पदार्थों और ड्रग तस्करी को रोकने के लिए मुख्य सरकारी एजेंसी है। इसके महानिदेशक पद पर भारतीय पुलिस सेवा अथवा भारतीय राजस्व सेवा का एक अधिकारी होता है। 

NCB का फुल फॉर्म क्या है?
NCB का फुल फॉर्म NARCOTICS CONTROL BUREAU है। इसे हिंदी में स्वापक नियंत्रण ब्यूरो कहते हैं। मार्च 1986 में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985 की धारा 4 (3) के संदर्भ में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो बनाया गया था। 

यह केंद्र सरकार द्वारा निर्दिष्ट अधिनियम के तहत ऐसे मामलों के संबंध में उपाय करने के लिए एक प्राधिकरण की परिकल्पना करता है, जो केंद्र सरकार की देखरेख और नियंत्रण में है।



NCB का मुख्यालय आर के पुरम, नई दिल्ली में है। इसके अलावा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की क्षेत्रिय इकाइयां निम्न है। 
कोलकाता 
दिल्ली 
मुंबई 
चेन्नई 
इंदौर 
लखनऊ 
चंडीगढ़ 
जोधपुर 
जम्मू 
अहमदाबाद 
बेंगलुरु 
पटना

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो अधिकारियों की सीधी भर्ती तो करता ही है साथ ही भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय राजस्व सेवा और अर्धसैनिक बलों से भी अधिकारियों को लिया जाता है। 

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो गृह मंत्रालय के अधीन फेडरल स्तर की एक इंटेलिजेंस एजेंसी है।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के मुख्य कार्य निम्न प्रकार है।

1 :- भारत में राष्ट्रीय स्तर पर  मादक पदार्थों की तस्करी को रोकना।

2 :- यह निम्न एजेंसियों के सहयोग से कार्य करता है ।
जीएसटी, ,
राज्य पुलिस विभाग 
केंद्रीय जांच ब्यूरो 
केंद्रीय आर्थिक खुफिया ब्यूरो 
अन्य भारतीय खुफिया एजेंसियां 
राष्ट्रीय और राज्यों दोनों स्तरों पर अन्य भारतीय खुफिया और कानून प्रवर्तन 

3 :- ड्रग कानून प्रवर्तन एजेंसियों में काम करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को संसाधन और प्रशिक्षण प्रदान करना।

4 :- एनसीबी भारत के अंतरराष्ट्रीय सीमा पर नज़र रखता है जहां विदेशों से तस्करी होने की संभावन होती हैं।

5 :- ड्रग कानून के प्रवर्तन में काम करने वाली केंद्रीय और राज्यों की एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित करना।

6 :- ड्रग कानून प्रवर्तन के प्रयासों में राज्यों की सहायता करना।

7 :- इंटेलिजेंस सूचनाए एकत्रित करके संबधित विभागों को उनको आदान-प्रदान करना।

8 :- अन्तरराष्ट्रीय एजेंसियों जैसे इन्टरपोल, यू एन डी सी पी, आई एन सी बी, सीमा शुल्क समन्वय परिषद, आर आई एल ओ इत्यादि से संपर्क स्थापित करना।

इस पोस्ट में एनसीबी के फुल फॉर्म के बारे में जानकारी दी गई है और एनसीबी के कार्य बताए गए हैं। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई है तो इसे शेयर करें और साथ ही आप हमें कमेन्ट भी कर सकते है।

इस पोस्ट में ncb full form, ncb full form in hindi, ncb ka full form, ncb full form hindi, ncb ka full form in hindi, ncb long form के बारे में हिन्दी में जानकारी दी गई हैं।

यह भी पढें 




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ