Advertisement

बीडीओ का फुल फॉर्म क्या होता है | What is the full form of BDO in hindi


बीडीओ का फुल फॉर्म क्या होता है | What is the full form of BDO in hindi 



बीडीओ का फुल फॉर्म BLOCK DEVELOPMENT OFFICER है। इसे हिन्दी में ब्लॉक विकास अधिकारी कहते है। BDO ब्लॉक का आधिकारिक मुख्य प्रभारी होता है और ब्लॉक पंचायत या पंचायत समिति के एक सचिव के रूप में भी कार्य करता है। BDO ब्लॉक के नियोजन और विकास से संबंधित सभी कार्यक्रमों की निगरानी के लिए जिम्मेदार हैं। इसप्रकार BDO को राज्य स्तर के सिविल सेवक भी कह सकते हैं। राज्य सरकार की किसी भी परियोजना को लोगों तक पहुंचाना और योजनाओं के फायदों के बारे में लोगों को बताना BDO का काम है इसके अलावा जब भी सरकार कोई विकास योजना को लागू करती है तो लोगों को  जागरुक करने का कार्य भी BDO का है।

BDO KA FULL FORM = BLOCK DEVELOPMENT OFFICER


BDO के कार्य/ विशेषताएं

ब्लॉक विकास अधिकारी का काम यह देखना है कि उपयुक्त अधिकारियों द्वारा अनुमोदित योजनाओं और कार्यक्रमों को कुशलता से निष्पादित किया जा रहा है या नहीं।

BDO अनुबंध हस्ताक्षर करता है और पंचायत समिति की ओर से उपयुक्त अधिकारी की पूर्व स्वीकृति के लिए सभी दस्तावेजों और पत्रों पर हस्ताक्षर करता है।

पंचायतों की वित्तीय स्थिति, करों का विशेष संदर्भ, और उनके ऋणों की वसूली और नियमित खातों के रखरखाव के लिए वह पंचायत समिति की ओर से निरीक्षण करता है।

वह यह भी देखता है कि पंचायत द्वारा किए गए निर्माण कार्यक्रम निर्धारित मानकों के अनुरूप हैं और निर्धारित समय के भीतर पूरे हो गए हैं और साथ ही यह भी देखता है कि पंचायत समिति की योजनाएं और प्राथमिकताएं इसके अनुरूप हैं।  

वह पंचायत समिति कोष से धन निकाल कर उसे वितरित करता है।

किसी भी अनियमितता जो पंचायत समिति खातों के बारे में लेखा परीक्षकों द्वारा बताई जाती है, उसे दूर करने के लिए उचित कार्य करता है।


BDO कैसे बनते है?
आवश्यक मापदंड 
1 :- उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक किया हुआ होना चाहिए। 

2 :- यदि आप स्नातक के अंतिम सेमेस्टर या अंतिम वर्ष में है तो भी आप इस पद के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

3 :- आपने किसी भी स्ट्रीम से स्नातक किया हो आप इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। जैसे बीए, बीएससी, बीकॉम आदि। 

4 :- आप किसी भी राज्य से फार्म भर सकते हैं इसके लिए आपको किसी भी राज्य पीसीएस का स्थाई निवासी होने की आवश्यकता नहीं है। 

5 :- आप की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए।

6 :- आयु सीमा की छूट केवल उसी राज्य के लोगों के लिए है, जिस राज्य से आप द्वारा फार्म भरा जाता है। ( आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों जैसे एससी, एसटी, ओबीसी, को छूट प्रदान की जाती है। )

7 :-उम्मीदवार को स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए, चाहे वह न्यूनतम अंको से स्नातक हो। 

BDO एग्जाम पैटर्न 
1:- प्रिलिमनरी परीक्षा 
2 :- मुख्य परीक्षा 
3 :- साक्षात्कार 
4 :- फाइनल सिलेक्शन 

पाठ्यक्रम 
प्रीलिम्स के लिए इसमें 2 पेपर होते हैं। 
1 :- सामान्य अध्ययन पहले प्रश्नपत्र में 200 अंकों के 150 प्रश्न होते है।
2 :- सामान्य अध्ययन द्वितीय प्रश्नपत्र में 200 अंकों के 100 प्रश्न होते है। 

दोनों प्रश्न पत्रों का समय 2 घंटे होता है। 

प्रथम प्रश्न पत्र में वर्तमान मामलों और भारतीय इतिहास, विश्व भूगोल, अर्थशास्त्र ,भारतीय राजनीति और शासन सामान्य विज्ञान, आर्थिक और सामाजिक विकास से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। 

दूसरे प्रश्नपत्र में गणित, रिजनिंग, अंग्रेजी और हिंदी से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। यहां कक्षा 10 के स्तर के प्रश्न पूछे जाते हैं। आपको पिछले साल के प्रश्न पत्र देखने चाहिए, ताकि आपका भ्रम कम हो जाए। गलत उत्तर के 1/3 अंक काटे जाते हैं। 

मुख्य परीक्षा का पाठ्यक्रम 
1 :-इसमें 8 पेपर होते हैं और सभी प्रश्न पत्रों को तीन-तीन घंटे दिए जाते हैं। हिंदी के 50 प्रश्न पूछे जाते हैं। यहां शब्द ज्ञान और उपयोग, उपसर्ग और प्रत्यय का उपयोग, वर्तनी और वाक्य शुद्धि आदि की परख की जाती है। 

2 :- निबंध लेखन के तीन खंडों में तीन तीन विषय दिए जाते हैं। इन तीन विषयों में से आपको एक विषय चुनना होगा। आपको 3 घंटे में 700 शब्दों का निबंध लिखना होगा।

3 :- सामान्य अध्ययन के 200 अंकों के 4 प्रश्न पत्र होते हैं। 

4 :- वैकल्पिक प्रश्न पत्र के 29 विषयों में से आपको एक विषय चुनना होता है। 

साक्षात्कार 
आप जब प्रीलिम्स के बाद मेन्स को पास कर लेते हैं, तो आप को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है। यह 200 अंकों का होता है। इसमें कई प्रश्नों के उत्तर देकर आप को साक्षात्कारकर्ता को यह भरोसा दिलाना होगा कि आप इस पद के लिए योग्य हैं।

निष्कर्ष 
इस पोस्ट में हमने BDO का फुल फॉर्म BLOCK DEVELOPMENT OFFICER के बारे में हिन्दी में जानकारी दी है और इसके मुख्य कार्य बताएं गए हैं। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई है तो कृपया कमेंट जरूर करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ