Advertisement

ओपीडी का फुल फॉर्म क्या होता है । what is the full form of OPD in hindi


ओपीडी का फुल फॉर्म क्या होता है । what is the full form of OPD in hindi 



ओपीडी का फुल फॉर्म Outpatient department है। इसे हिन्दी में बाह्य रोगी विभाग कहते है। OPD अस्पताल का वह हिस्सा है, जहां बाहरी मरीजों का चिकित्सा उपचार उनको अस्पताल में भर्ती किए बिना किया जाता है। इसे इस तरह से समझ सकते है कि जो लोग अपनी स्वास्थ्य समस्याओं के निदान या उपचार के लिए अस्पताल जाते हैं, लेकिन उनको देखभाल के लिए भर्ती होने की आवश्यकता नहीं होती है, उनके लिए अस्पताल द्वारा OPD की सुविधा प्रदान की जाती है। आधुनिक आउट पेशेंट विभाग उपचार सेवाओं, नैदानिक ​​परीक्षणों और छोटी शल्य चिकित्सा प्रक्रियाओं जैसी कई आधुनिक सेवाएं प्रदान करता है।

OPD KA FULL FORM = OUTPATIENT DEPARTMENT 


ओपीडी में स्त्री रोग, हड्डी रोग, चर्म रोग, सामान्य चिकित्सा जैसे विभिन्न विभागों के डॉक्टर उपलब्ध होते हैं। हालांकि ओपीडी चिकित्सा सुविधा अस्पताल के आंतरिक विभागों से अलग है, लेकिन जो डॉक्टर आंतरिक विभागों में अपनी सेवाएं प्रदान करते हैं वो ही डॉक्टर ओपीडी में बाहरी मरीजों का चिकित्सा उपचार करते हैं। इसके अलावा जिन रोगियों को अस्पताल में भर्ती के बाद छुट्टी मिल जाती है, वे अपने डॉक्टर के साथ फॉलो-अप के लिए ओपीडी में आ सकते हैं।

OPD उपचार में याद रखने योग्य बातें :-
परेशानी से बचने और समय बचाने के लिए डॉक्टर के पास जाने से पहले अपॉइंटमेंट ले लेना चाहिए।  

अपने उपचार के लिए डॉक्टर से सलाह लेने जाते समय जांच रिपोर्ट और  पुराने इलाज के पेपर साथ ले जाने चाहिए।  

हमेशा डॉक्टर को अपनी स्वास्थ्य समस्या सही और साफ साफ बता देना चाहिए, बताने में संकोच नहीं करना चाहिए।  

डाॅक्टर से यह पूछना न भूलें कि क्या खाएं और क्या न खाएं और दवाओं का उपयोग कैसे या किस प्रकार से करें।


OPD का FULL FORM ( अन्य )
1 : Once Per Day

2 : Office of Public Defence

3 : Optical Path Difference

4 : Original Pack dispensing

5 : Overfill Protection Device

6 : Ocean Physics Department

7 : Over Pressure Device

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ