Advertisement

एनएसएसओ का फुल फॉर्म क्या होता है | What is the full form of NSSO in hindi


एनएसएसओ का फुल फॉर्म क्या होता है | What is the full form of NSSO in hindi 


एनएसएसओ का फुल फॉर्म NATIONAL SAMPLE SURVEY OFFIC ( नेशनल सैम्पल सर्वे ऑफिस ) है। इसे हिन्दी में राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण कार्यालय कहते है। है।  यह भारत सरकार के सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के तहत एक संगठन है।  

राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण कार्यालय मई 2019 तक भारत सरकार के सांख्यिकी मंत्रालय के अन्तर्गत काम करता था। 23 मई 2019 को, भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ( NSO ) के गठन के लिए NSSO को केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (CSO) के साथ मिलाने अथवा विलय करने का आदेश पारित किया गया। भारत सरकार के अनुसार NSO की अध्यक्षता सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MOSPI) करेगा।

NSSO का full form क्या होता है?
NSSO का full form NATIONAL SAMPLE SURVEY OFFICE होता है।


राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण कार्यालय (NSSO) का नेतृत्व एक महानिदेशक करता है जो अखिल भारतीय आधार पर विभिन्न क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर नमूना सर्वेक्षण करने के लिए जिम्मेदार है। 

NSSO FULL FORM IN HINDI = NATIONAL SAMPLE SURVEY OFFICE  (राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण कार्यालय)


NSSO के उद्देश्य
राष्ट्रीय अथवा राज्य योजना और नीति आवश्यकताओं के उद्देश्य के लिए सांख्यिकीय और अन्य जानकारियां प्रदान करना।

जिसका उपयोग देश में आर्थिक गतिविधियों में लगे लोगों के लिए किया जाएगा उन जानकारियों को एकत्र करना और प्रकाशित करना

प्रशासनिक समस्याओं का समाधान और भविष्य की प्रवृत्तियों का अनुमान, सांख्यिकीय आंकड़ों के विश्लेषण के लिए सांख्यिकीय तकनीकों को विकसित करना।

जो जानकारियां सामाजिक आर्थिक क्षेत्रों में अनुसंधान और श्रमिकों के लिए उपयोगी हैं वे जानकारियां प्रदान करना और विश्लेषण करना

NSSO के कार्य
रोजगार और बेरोजगारी, घरेलू उपभोक्ता व्यय, स्वास्थ्य और चिकित्सा सेवाओं आदि जैसे विषयों पर बड़े स्तर पर नमूना सर्वेक्षण करना।

एफओडी की कृषि शाखा, एनएसएसओ के पास फसल की उपज के विश्वसनीय और समय पर अनुमान प्राप्त करने के लिए उपयुक्त सर्वेक्षण तकनीक विकसित करके राज्यों की सहायता करने की समग्र जिम्मेदारी है।

यह किसी खास सर्वेक्षण के दौरान विषयों को कवर करने का निर्णय लेता है।

हर साल यह उद्योगों (ASI) का वार्षिक सर्वेक्षण करता है।

हर साल NSSO भारत में कृषि उत्पादन के आकलन की स्थिति पर रिपोर्ट लाता है।

NSSO के पास राज्यों द्वारा किए गए फसल आकलन सर्वेक्षण के परिणामों के समन्वय की केंद्रीय जिम्मेदारी है।

भारत में, NSSO विभिन्न सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर विभिन्न दौरों में नियमित सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण और राष्ट्रव्यापी नमूना सर्वेक्षण आयोजित करने वाला सबसे बड़ा संगठन है। 

NSSO के चार विभाग हैं।
1:- सर्वे डिजाइन एंड रिसर्च डिवीजन (SDRD) 
2:- फील्ड ऑपरेशंस डिवीजन (FOD) 
3:- डेटा प्रोसेसिंग डिवीजन (DPD)  
4:- को-ऑर्डिनेशन एंड पब्लिकेशन डिवीजन (CPD)।

यह भी पढें 





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ