Advertisement

एसएससी सीजीएल का फुल फॉर्म क्या होता है | What is the full form of SSC CGL in hindi

एसएससी सीजीएल का फुल फॉर्म क्या होता है | What is the full form of SSC CGL in hindi 


एसएससी सीजीएल अथवा स्टाफ सलेक्शस कमीशन कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा एक वार्षिक परीक्षा है, जिसे उतीर्ण करना लाखों उम्मीदवारों का लक्ष्य होता है। SSC CGL को हिन्दी में कर्मचारी चयन आयोग - संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा कहते हैं।   

Staff Selection Commission भारत सरकार के तहत विभिन्न संगठनों, विभागों, कार्यालयों में कर्मचारियों की भर्ती के लिए ssc cgl परीक्षा का आयोजन करता है।  यह एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है और ssc cgl परीक्षा के माध्यम से सरकारी कार्यालयों में ग्रुप B और ग्रुप C पदों पर भर्ती की जाती है।

SSC-CGL का full form क्या होता है?
SSC-CGL का full form STAFF SELECTION COMMISSION COMBINED GRADUATE LEVEL ( Exam ) होता है।

यह कर्मचारी चयन आयोग द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली सबसे अधिक मांग वाली परीक्षा है, जिसे 1975 में स्थापित किया गया था। इस परीक्षा को SSC CGL (कर्मचारी चयन आयोग - संयुक्त स्नातक स्तरीय ) परीक्षा के नाम से जाना जाता है।

ssc cgl की क्या जिम्मेदारियां है।

विभिन्न एसएससी सीजीएल पदों की नौकरी की भूमिका को समझना महत्वपूर्ण है। SSC CGL नौकरी की जिम्मेदारियां निम्नलिखित है।

डेटा प्रविष्टि, प्रसंस्करण और रिकॉर्डिंग लेनदेन।

सरकारी या सार्वजनिक क्षेत्र के संगठनों में लेखा परीक्षा में सहायता करना।

विभिन्न लिपिकीय जिम्मेदारियाँ जैसे फाइलें, रिपोर्ट संकलित करना, चल रहे मामलों पर नज़र रखना आदि।

assistant section officer एक डेस्क जॉब है और केंद्रीय सचिवालय सेवाओं में सबसे निचला पद है।

टीडीएस और रिफंड दावों का प्रबंधन।

व्यक्तियों अथवा कंपनियों द्वारा देय इन्कम टैक्स का आकलन करना।

उत्पाद शुल्क हस्तक्षेप की जाँच करना, तस्करी को रोकना और छापेमारी टीमों की सहायता करना।

जालसाजी और मनी लॉन्ड्रिंग को रोकना।

जानकारी इकट्ठा करना, पूछताछ करना और जांच करना।

नशीले पदार्थों का अवैध निर्माण और परिवहन रोकना।

वेतन भत्ते, कार्यालय व्यय, पेंशन संबंधी मामलों से संबंधित कार्य आदि।

ड्राफ्ट तैयार करना, Survey रिपोर्ट तैयार करना, मौजूदा डेटा का संपादन और संकलन करना।

परीक्षा का आयोजन
इस परीक्षा का आयोजन तीन स्तरों में किया जात है।
टियर- I:   
यह 75 मिनट की परीक्षा है।
इसमें 100 प्रश्न होते है। 
कुल 200 अंक होते हैं।  
हर सही उत्तर के लिए +2 अंक प्राप्त होते है। 
हर गलत उत्तर के लिए -0.50 अंक कम कर दिया जाता है।  
प्रश्न न करने पर कोई दंड नहीं है।  
जो अंक टियर - I परीक्षा में प्राप्त हुए है उन्हें अंतिम स्कोर में जोड़ा जाता है।
इसमें चार खंड होते हैं - 
(1) रीजनिंग
(2) क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड
(3) अंग्रेजी भाषा 
(4) सामान्य जागरूकता  
प्रत्येक खंड में 25 प्रश्न होते है।

टियर- I और टियर- II: कंप्यूटर आधारित टेस्ट होते है।

टियर- II: 
टियर- II परीक्षा में चार पेपर आयोजित किए जाते हैं।

पेपर- I मात्रात्मक क्षमता-100 प्रश्न (200 अंक)
पेपर- II अंग्रेजी भाषा और समझ- 200 प्रश्न (200 अंक)
पेपर- III सांख्यिकी 100 प्रश्न (200 अंक)
पेपर- IV सामान्य अध्ययन (वित्त और अर्थशास्त्र) - 200 अंकों के लिए।


सांख्यिकीय अन्वेषक (statistical investigator) ग्रेड- II के लिए: पेपर- I, पेपर- II और पेपर- III चयन के लिए है।

सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी ग्रुप-बी (Assistant Audit Officer Group-B): पेपर- I, पेपर- II और पेपर- IV चयन के लिए है।

अन्य पदों के लिए: केवल पेपर- I और पेपर II चयन के लिए माना जाता है।

टियर-III: 
टियर-III उम्मीदवारों को 100 अंकों के लिए अंग्रेजी या हिंदी में निबंध, प्रीसिस, पत्र या आवेदन पत्र लिखना होगा।

उम्मीदवार को तीनों चरणों यानी टियर- I, टियर- II और टियर- III को क्वालिफाई करना होगा।

SSC-CGL FULL  FORM = STAFF SELECTION COMMISSION- COMBINED GRADUATE LEVEL (Exam)

 ‎

एसएससी भाषा की समझ के साथ-साथ उम्मीदवार की मात्रात्मक और तार्किक सोच की क्षमता को परख कर उम्मीदवारों की नियुक्ति करता है।


SSC-CGL परीक्षा के लिए पात्रता मानदंड इस प्रकार है:-

1:-भारत, नेपाल, भूटान का नागरिक होना चाहिए
SSC CGL आयु सीमा- 18 वर्ष से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए

2:-किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक

3:-केवल कुछ पदों के लिए उम्मीदवारों के लिए जैसे इंस्पेक्टर, उप-निरीक्षक, आदि।

4:-आरक्षित उम्मीदवारों के लिए कुछ निश्चित आयु सीमा में छूट भी है।


इस पोस्ट में ssc cgl full form, ssc cgl full form in hindi, ssc cgl ka full form, ssc cgl ka full form in hindi = STAFF SELECTION COMMISSION COMBINED GRADUATE LEVEL के बारे में हिन्दी में जानकारी दी गई हैं। अन्य जानकारी के लिए कृपया कमेंट जरूर करें।
यह भी पढें 




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ