Advertisement

आईएईए का फुल फॉर्म क्या होता है | What is the full form of IAEA in hindi


आईएईए का फुल फॉर्म क्या होता है | What is the full form of IAEA in hindi 



आईएईए का फुल फॉर्म INTERNATIONAL ATOMIC ENERGY AGENCY है। इसे हिंदी में अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी कहते हैं। आईएईए दुनिया में शांति और भलाई के लिए परमाणु ऊर्जा के उपयोग और योगदान को बढ़ावा देने वाला एक स्वायत्तशासी अंतर सरकारी संगठन है। इसका कार्य यह सुनिश्चित करना है कि परमाणु ऊर्जा का उपयोग सैन्य उद्देश्यों के लिए ना किया जाए। 

IAEA FULL FORM = INTERNATIONAL ATOMIC ENERGY AGENCY 


1956 में 80 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों द्वारा इस एजेंसी की स्थापना की गई थी। 29 जुलाई 1957 को आईएईए कानून अधिकारिक तौर पर लागू हुआ। इसका मुख्यालय ऑस्ट्रेलिया वियना में है।

आईएईए में परमाणु ऊर्जा के अलावा कृषि, जल संसाधन, चिकित्सा, उद्योग और तकनीक के अनुप्रयोग शामिल है। इसके अलावा इसमें प्रशिक्षण कार्यक्रमों, सम्मेलनों,प्रकाशनों और फेलोशिप की तकनीकी जानकारी और कौशल को बढ़ावा देने के लिए किए जाने वाले कार्यों को भी सम्मिलित किया जाता है।

परमाणु हथियारों के प्रसार की संधि 1968 के अनुसार सभी गैर परमाणु शक्ति देशों को सुरक्षा के समझौते पर बातचीत करनी होगी। इस संधि के अनुसार आईएईए को परमाणु कार्यक्रमों की निगरानी और वहां मौजूद सुविधाओं का निरीक्षण करने का पूर्ण अधिकार प्राप्त है। 

अपने कार्यक्रमों को मंजूरी देने के लिए बजट पेश करने के लिए और अपनी सामान्य नीतियों पर बहस करने के लिए इसकी वार्षिक मीटिंग होती है। इस के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की संख्या 35 है जो साल में 5 बार कॉन्फ्रेंसिंग करते हैं। यहां वे एजेंसी के वैधानिक कार्य, सुरक्षा उपाय और महानिदेशक की नियुक्ति का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।


IAEA के मुख्य कार्य 

1 :- परमाणु टेक्नोलॉजी के शांतिपूर्ण उपयोग के लिए अनुसंधान करना, विकास करना और व्यावहारिक अनुप्रयोगों में सहायता करना और उन्हें बढ़ावा देना। 

2 :- रेडियोधर्मी कचरे से निपटने और परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के विकास तथा संचालन में सदस्य देशों की मदद करना।

3 :- परमाणु अनुसंधान अथवा विकास आदि के अंतर्गत यह सुनिश्चित करना कि यह सैन्य उद्देश्यों के लिए तो नहीं किए जा रहे हैं इसके लिए सुरक्षा मानकों की स्थापना और विकास करना। 

4 :- परमाणु अप्रसार संधि ( एनपीटी ) और दूसरी अंतरराष्ट्रीय संधियों के अंतर्गत गैर परमाणु देशों में आवश्यक सुरक्षा उपाय करना। 

5 :- परमाणु और विकिरण सुरक्षा के बारे में जागरूक और शिक्षित करना। 

आईएईए के मुख्य कार्यक्षेत्र 
बचाव और सुरक्षा 
विज्ञान और प्रौद्योगिकी 
सुरक्षा और वेरिफिकेशन

क्या भारत आईएईए का सदस्य है? 
1 :- भारत आईएईए का संस्थापक सदस्य है। 
2 :- आईएईए सुरक्षा उपायों के अंतर्गत 2019 तक भारत ने 26 रिएक्टर लगाए हैं। 
3 :- प्रतिक्रिया और सहायता नेटवर्क (आर ए एन ई टी) में भारत जनवरी 2020 में शामिल हो गया। आर ए एन ई टी परमाणु आपात स्थितियों को कम करने के लिए सहायता करने वाले देशों का एक समूह है। 

क्या आईएईए संयुक्त राष्ट्र का भाग है? 
यह एक स्वायत्तशासी अंतरराष्ट्रीय संगठन है जो संयुक्त राष्ट्र प्रणाली के अंदर ही है। आईएईए संयुक्त राष्ट्र महासभा और सुरक्षा परिषद दोनों को रिपोर्ट करता है।

आईएईए का शासन और बोर्ड 
इसमें दो नीति निर्धारक है। 
1 :-सामान्य सम्मेलन अथवा जनरल कॉन्फ्रेंस  
2 :- शासक मंडल अथवा बोर्ड ऑफ गवर्नर्स 
सामान्य सम्मेलन 
64 वा सामान्य सम्मेलन वियना में 21 से 25 सितंबर 2020 में आयोजित हुआ था। 
 सामान्य सम्मेलन की विशेषताएं :- 
: सभी सदस्य देश शामिल होते हैं। 
: नियमित रूप से साल में एक बार आयोजित होता है। 
: सामान्यत यह सितंबर माह में आयोजित होता है। 

शासक मंडल 
इसके विशेषताएं निम्न हैं :-
: इसके 25 सदस्य देश हैं।
: सामान्यतः इसकी मिटिंग साल में 5 बार आयोजित होती है।
: यह संगठन के कार्यक्रम, वित्तीय विवरण और बजट की जांच और सिफारिशें करता है।
: यह बोर्ड सामान्यतः सदस्यता एप्लीकेशनो पर विचार करता है। सुरक्षा मानकों के प्रकाशन तथा सुरक्षा उपायों को मंजूरी देता है। 
: यह आईएईए के महानिदेशक की नियुक्ति जनरल कॉन्फ्रेंस की मंजूरी के अनुसार करता है।

Calculation
इस पोस्ट में IAEA का फुल फॉर्म के बारे में जानकारी दी गई है और IAEA के कार्य बताए गए हैं। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई है तो कृपया इसे शेयर करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ