Advertisement

पॉडकास्ट क्या होता है | What is the PODCAST in hindi


पॉडकास्ट क्या होता है | What is the PODCAST in hindi 


पॉडकास्ट एक ऑनलाइन ऑडियो प्रोग्राम है। यह टाॅक रेडियो की तरह होता है लेकिन आप इसे सब्सक्राइब कर सकते हैं और जब चाहे तब सुन सकते हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो पॉडकास्ट बोले गए शब्द अथवा ऑडियो एपिसोड की एक श्रंखला है। जो किसी विशेष समय पर विशेष विषय पर आधारित होती है, जैसे पर्यावरण, कंप्यूटर या कोई किताब। 

आमतौर पर पॉडकास्ट श्रृंखला में वर्तमान घटना अथवा किसी एक विषय के बारे में एक या एक से अधिक होस्ट चर्चा करते हैं। 

पॉडकास्ट में चर्चा सामग्री पूरी तरह से लिपीबद्ध होती है यानि स्क्रिप्टेड होती है। 

पॉडकास्ट के प्रकार 

1 :- साक्षात्कार पॉडकास्ट 
इस तरह की पॉडकास्ट शैली में एक या दो होस्ट हर एपिसोड में अलग-अलग मेहमानों से साक्षात्कार करते हैं। यह प्रारूप एक लोकप्रिय प्रारूप है क्योंकि इसे बनाने में बहुत ज्यादा ग्राउंड वर्क करने की आवश्यकता नहीं होती है। 

इसकी तैयारी करने के लिए आमतौर पर प्रश्नों की एक सूची तैयार करने करना और जिस व्यक्ति का साक्षात्कार करना है उस पर शोध करना शामिल है। 

इसे शुरू करने के लिए कुछ सॉफ्ट स्किल की आवश्यकता होगी जैसे मेहमान को साक्षात्कार में भाग लेने के लिए मनाना और नियमित रूप से पॉडकास्ट एपिसोड बनाने में सक्षम होना।

2 :- सोलो पॉडकास्ट 
यदि आप एक पॉडकास्ट शुरू करने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए पॉडकास्ट का यह सबसे अच्छा प्रारूप हो सकता है। इस तरह के पॉडकास्ट को आमतौर पर एक अकेला व्यक्ति प्रस्तुत करता है। 

इस तरह के पॉडकास्ट प्रारूपों में सामग्री सलाह आधारित हो सकती है, प्रश्न उत्तर संबंधित हो सकती है, समाचार संबंधी हो सकती है अथवा किसी अन्य तरह की कोई शैली हो सकती है जिसे एक व्यक्ति द्वारा प्रस्तुत किया जा सकता है। 

3 :- मल्टी होस्ट पॉडकास्ट 
इस तरह के पॉडकास्ट में दो या दो से अधिक होस्ट होते हैं। अगर आप पॉडकास्ट शुरू करने की सोच रहे हैं और आपके पास एक योग्य व्यवसायिक भागीदार है तो इस तरह की शैली का पॉडकास्ट आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है। 

मल्टी होस्ट पॉडकास्ट अलग अलग दृष्टिकोण रखने वाले लोगों के विचारों को प्रस्तुत करता है जो श्रोताओं के लिए ज्यादा उपयोगी और मनोरंजन देने वाला हो सकता है। 

लोग एक ही व्यक्ति की बात सुनने के बजाय एक से ज्यादा लोगों का वार्तालाप या बहस सुनना ज्यादा पसंद करते हैं


पॉडकास्ट कैसे करें ?
ऑडियो पॉडकास्ट बनाना बहुत ही सरल है। इसके लिए सर्वप्रथम आपको अपनी आवाज में चुने गए विषय में एक ऑडियो रिकॉर्ड करना है और इसके बाद उसका एक ऑडियो फाइल बनाना है। यह सब करने के बाद उस फाइल को किसी पॉडकास्ट वेबसाइट पर अपलोड करना है। 


पॉडकास्ट कैसे शुरू करें ?
पॉडकास्ट शुरू करने से पहले आपको निम्न चीजों को तैयार कर लेना चाहिए 
1 :-पॉडकास्ट आर्टवर्क 
पॉडकास्ट शुरू करने से पहले जिन मुख्य चीजों के बारे में जानना जरूरी है उनमें से एक यह है कि आपका आर्टवर्क आंखों को अच्छा लगने वाला होना चाहिए। एक अच्छा कवर बनाने के लिए तो आपको थोड़े पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। उन्ही इमेजेज़ का उपयोग करें जो अच्छी लगती हैं और उन फॉन्ट का चयन करें जो किसी भी आकार में साफ दिखाई देते हैं। 

2 :- पॉडकास्ट का नाम 
अपने पॉडकास्ट का नाम इस तरह का रखे जिसका नाम देख कर ही समझ में आ जाए कि यह किस उद्देश्य से बनाया गया है उदाहरण के लिए "करंट अफेयर" नाम से पता चल रहा है कि पॉडकास्ट में करंट अफेयर के बारे में जानकारी दी जाएगी

इस तरह से अपने पॉडकास्ट के नाम में सटीक विषय को शामिल करके उस विशेष कीवर्ड में अपने पॉडकास्ट की संभावना को बढ़ा सकते हैं।

3 :- पॉडकास्ट डिस्क्रिप्शन 
अपने पॉडकास्ट के विवरण में जहां तक हो सके प्रसांगिक वाक्यांश और कीवर्ड को शामिल करने की कोशिश करना चाहिए। अच्छा और प्रसांगिक विवरण आपके पॉडकास्ट को लोगों द्वारा खोजने में मदद कर सकता है। वह सामग्री जिसमें लोग रुचि रखते हैं, पॉडकास्ट साइट पर खोजते हैं। इस तरह से आपके पॉडकास्ट पर आने वाले लोग इसे आसानी से खोज सकते है।

4 :- पॉडकास्ट श्रेणी और उप श्रेणी 
पॉडकास्ट के लिए कई श्रेणियों और उप श्रेणियों है, जैसे फैशन, उद्योग, व्यवसाय, टेक्नोलॉजी आदि। आप ऐसी श्रेणी का चयन करें जो आपके पॉडकास्ट को लिए सबसे अच्छी हो। 

अगर आपको श्रेणी चयन करने में मुश्किल आ रही है तो किसी भी पॉडकास्ट साइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

बहुत सी पॉडकास्ट वेबसाइट उपलब्ध हैं जिनमें गूगल पॉडकास्ट भी एक अच्छा पॉडकास्ट प्लेटफॉर्म है। 


कुछ वेबसाइट भी है जो आपको पॉडकास्ट बनाने में मदद कर सकती है। एक पॉडकास्ट रिकॉर्ड करने के लिए एक अच्छा माइक्रोफोन उपयोग करके आप अपने पॉडकास्ट की क्वालिटी बढ़ा सकते हैं।

पॉडकास्ट से पैसे कैसे कमाएं

एफिलेटेड मार्केटिंग 
एफिलेटेड मार्केटिंग उसे कहते हैं जिसके अंतर्गत आप किसी कंपनी के प्रोडक्ट को खरीदने के लिए अपने श्रोताओं को कहते हैं। जब व्यक्ति वहां से खरीददारी करते हैं तो बदले में आपको कमीशन मिलता है। जिन उत्पादों का आप उपयोग कर रहे हैं उन्हीं को आप अपने श्रोताओं को क्रय करने के लिए कहते हैं तो आप अपने एफिलेटेड मार्केटिंग में अच्छा काम कर सकते है।

स्पॉन्सर्स एंड एडवरटाइजिंग 
अलग-अलग तरह के पॉडकास्ट विज्ञापन नेटवर्क है जो आपके पॉडकास्ट को विज्ञापनदाताओं से जोड़ सकते हैं। इस तरह से आप अपने पॉडकास्ट में विज्ञापन के द्वारा पैसे कमा सकते हैं।

कोर्स 
आप अपने पॉडकास्ट के माध्यम से अपने स्वयं के ऑनलाइन पाठ्यक्रम बनाकर अपने श्रोताओं को पढ़ा सकते हैं। 

सर्विस
आप उन सर्विस को अपने श्रोताओं को पेश कर सकते हैं, जो आपके पॉडकास्ट से मेल खाती है। 

किताब 
आप अपने पॉडकास्ट का उपयोग करके पुस्तक की बिक्री बढ़ाकर पैसा कमा सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ