Advertisement

कम्प्यूटर का फुल फॉर्म क्या होता है | What is the full form of COMPUTER in hindi

कम्प्यूटर का फुल फॉर्म क्या होता है | What is the full form of COMPUTER in hindi 


त्वरित उत्तर :- COMPUTER का फुल फॉर्म कुछ भी नहीं होता। यह एक शब्द है जो COMPUTE शब्द से बना है और जिसका अर्थ गणना करना होता है। कुछ लोग COMPUTER FULL FORM = Common Operating Machine Purposely Used for Technological and Educational Research बताते हैं लेकिन यह केवल एक मिथक है क्योंकि यह कम्प्यूटर का आधिकारिक full  form नहीं है।

तकनीकी रूप से हम कम्प्यूटर के बारे में कह सकते है कि, कंप्यूटर एक प्रोग्राम करने योग्य मशीन होती है जो निर्देशों की एक प्रोग्राम्ड सूची को निष्पादित कर सकती है और नए निर्देशों का जवाब दे सकती है।


COMPUTER का फुल फॉर्म क्या है?

COMPUTER का फुल फॉर्म Commonly Operated Machine Particularly Used in Technical and Educational Research है। लेकिन इसे आधिकारिक तौर पर मानकीकृत COMPUTER FULL FORM नहीं बोल सकते है।

कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस होता है जिसमें डेटा को स्टोर करने, रिकवर करने और प्रोसेस करने की क्षमता है। जैसे दस्तावेज़ों को टाइप करने, ईमेल भेजने, गेम खेलने और वेब ब्राउज़ करने के लिए आप कंप्यूटर का उपयोग करते हैं। इसके अलावा आप स्प्रेडशीट, प्रजेंटेशन और वीडियो बनाने या एडिट करने के लिए भी इसका उपयोग कर सकते हैं।

आप जो कुछ भी आपके कंप्यूटर पर करते हैं वह हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों के संयोजन पर निर्भर करता है।  उदाहरण के लिए, जब आप कोई गेम खेलते हैं तो आप जॉयस्टिक या कीबोर्ड का उपयोग करते हैं अथवा आपके गेम्स के किरदारों को आप इधर से उधर करने के लिए जॉयस्टिक या कीबोर्ड का उपयोग करते हैं। 

हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर क्या होता है?


हार्डवेयर
हार्डवेयर आपके कंप्यूटर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जिसमें आपके कम्प्यूटर की फिज़िकल संरचना होती है, जैसे कि कीबोर्ड या माउस। 

सॉफ्टवेयर
निर्देशों के सेट को सॉफ्टवेयर कहते है जो हार्डवेयर को यह बताता है कि उसे कैसे करना और क्या करना है। सॉफ्टवेयर के उदाहरणों में वर्ड प्रोसेसर, वेब ब्राउज़र और गेम्स इत्यादि  शामिल हैं।

कंप्यूटर के विभिन्न प्रकार 


ज्यादातर लोग जब कंप्यूटर के बारे में सुनते हैं, तो उनके दिमाग में पर्सनल कंप्यूटर जैसे डेस्कटॉप या लैपटॉप आता है। डेस्कटॉप या लैपटॉप को ही कम्प्यूटर कहते है एसा नहीं है क्योंकि कंप्यूटर कई आकारों और प्रकारों में आते हैं। इनके उपयोग से आप रोजाना के जीवन में कई अलग-अलग तह के कार्य कर सकते हैं। उदाहरण के लिए जब आप एटीएम से नकदी निकालते हैं, किसी माॅल में सामान को स्कैन करना अथवा कैलकुलेटर का उपयोग करना, इन सब में आप एक प्रकार के कंप्यूटर का उपयोग कर रहे होते हैं।

डेस्कटॉप कम्प्यूटर 
लोग अपने ऑफिस , घर में और स्कूल या कॉलेज में डेस्कटॉप कंप्यूटर का उपयोग करते हैं। डेस्कटॉप कंप्यूटरों को डेस्क पर रखा जा सके उन्हें कुछ इस तरह से डिजाइन किया गया है। इस तरह के कम्प्यूटर अलग अलग हिस्सों को जोडकर बनाए जाते हैं जैसे मॉनिटर, कीबोर्ड और माउस इत्यादि।

लैपटॉप
इस तरह के कंप्यूटर जिनके बारे में आप जरूर जानते होंगे , इन्हें लैपटॉप कहा जाता है। लैपटॉप वो कम्प्यूटर होते है जो बैटरी से चलते हैं और ये पोर्टेबल होते हैं, जिससे आप इनका कहीं पर भी प्रयोग कर सकते हैं।


टैबलेट
ये हाथ में आसानी से पकडे जाने वाले कंप्यूटर हैं जो लैपटॉप से ज्यादा पोर्टेबल होते हैं। इसमें कीबोर्ड और माउस नहीं होते हैं बल्कि टैबलेट टाइपिंग और नेविगेशन के लिए टच-सेंसिटिव स्क्रीन का प्रयोग करते हैं। उदाहरण के लिए आईपैड टैबलेट या एन्ड्रोएड टैबलेट।

सर्वर
सर्वर भी एक कंप्यूटर ही होता है जो एक नेटवर्क पर दूसरे कंप्यूटरों को जानकारी प्रदान करता है। उदाहरण के लिए, जब भी आप इंटरनेट में कुछ सर्चिंग करते हैं तो आप सर्वर का उपयोग करते हैं और आप एक सर्वर पर संग्रहीत कुछ डाटा या जानकारी को देख रहे होते हैं।

अन्य प्रकार के कंप्यूटर
कई तरह के कम्प्यूटर जिन्हें आप रोजमर्रा की जिंदगी में काम में लेते हैं, मूल रूप से वो विशिष्ट कंप्यूटर होते हैं।  यहाँ कुछ उदाहरण दिए गए हैं

स्मार्टफोन: एन्ड्रोएड मोबाइल पर कम्प्यूटर के सारे काम कर सकते हैं, उदाहरण के लिए इंटरनेट ब्राउज़ करना और गेम खेलना शामिल है। उन्हें आजकल स्मार्टफोन कहते है।

wearable technology :- ये इस तरह के कम्प्यूटर होते है जिन्हें हम हाथ पर या आखों पर पहन सकते हैं। उदाहरण के लिए फिटनेस ट्रैकर, स्मार्टवॉच शामिल आदि - जो पूरे दिन हाथ पर पहने जाने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। इन उपकरणों को वीयरबेल गेजेट्स कहा जाता है।


गेम कंसोल:- टीवी पर वीडियो गेम खेलने के लिए एक गेम कंसोल का उपयोग किया जाता है।


स्मार्ट टीवी:- आजकल कई टीवी में इस तरह के एप्लिकेशन होते हैं, जो आपको कई प्रकार के ऑनलाइन वीडियो तक पहुंच बनाने में मदद करते हैं। उदाहरण के लिए, आप टीवी पर ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीम कर सकते हैं। 

इस पोस्ट में computer full form और computer ka full form के बारे में हिन्दी में जानकारी दी गई हैं।अन्य जानकारी के लिए कृपया कमेंट जरूर करें।

यह भी पढें 





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ