Advertisement

एमपीटीसी का फुल फॉर्म क्या होता है | What is the full form of MPTC in hindi


एमपीटीसी का फुल फॉर्म क्या होता है | What is the full form of MPTC in hindi 



एमपीटीसी का फुल फॉर्म MANDAL PARISHAD TERRITORIAL CONSTITUENCY है। इसे हिन्दी में मंडल परिषद क्षेत्रीय निर्वाचन क्षेत्र कहते है। MPTC के सदस्यो का चुनाव सीधे मतदाताओं द्वारा किया जाता हैं और मंडल अध्यक्ष का चुनाव MPTC के सदस्यों द्वारा किया जाता है। MPTC सदस्यों का चुनाव प्रतेक पाँच वर्षों में होता है। इन चुनावों का आयोजन राज्य चुनाव आयोग द्वारा करवाया जाता हैं।

What is the full form of MPTC in hindi

MPTC KA FULL FORM = MANDAL PARISHAD TERRITORIAL CONSTITUENCY 


यह ग्राम पंचायत और जिला परिषद के मध्य की कड़ी होती है। मंडल परिषद का विभिन्न राज्यों में अलग-अलग नाम हैं। जैसे तालुका पंचायत, मंडल प्रजा परिषद, मंडल पंचायत और पंचायत समिति।

मंडल परिषद के क्षेत्र 
पंचायत समिति अथवा मंडल परिषद के प्रत्येक विभाग में एक अधिकारी होता है जो अधिकतर राज्य सरकार के कर्मचारी होते हैं। इसके निम्न क्षेत्र है।
कृषि
स्वास्थ्य
शिक्षा शिक्षक सूची
समाज कल्याण
सूचान प्रौद्योगिकी
शासन प्रबंध
वित्त
सार्वजनिक कार्य जैसे पानी और सड़कें
महिला एवं बाल विकास
पंचायत राज 

कार्य 

मंडल परिषद ग्राम पंचायत स्तर पर तैयार भावी योजनाओं को पूरा करती है और उन्हें वित्तीय बाधाओं, सामाजिक कल्याण और क्षेत्र विकास के द्रष्टिकोण से मूल्यांकन करती है। मूल्यांकन के बाद धन और कार्यान्वयन के लिए संसाधित करती है। 

पंचायत स्तर पर प्रशासनिक और सामाजिक कार्य
:- सार्वजनिक और कल्याणकारी कार्य, जैसे सड़को का निर्माण और देखरेख, नालियों का निर्माण कार्य, पुल और कुओं का रखरखाव और निर्माण कार्य करना।
:- स्ट्रीट लैंप लगाना और रखरखाव करना 
:- क्षेत्र में प्राथमिक शिक्षा का प्रबंध करना।
:- पुस्तकालयों, बगीचों और तालाबों की स्थापना। 
:- सहकारी ऋण समितियों और उचित मूल्य की दुकानों की स्थापना करना।

यह भी पढें 












एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ