Advertisement

AM और PM का क्या मतलब होता है | am pm full form in hindi


AM और PM का क्या मतलब होता है | am pm full form in hindi 


आप जब भी किसी डिजिटल घडी अथवा अपने फोन में समय देखते हैं तो समय के साथ am या pm लगा हुआ देखा जा सकता है। इस पोस्ट में हम am और pm का मतलब समझने का प्रयास करेंगे। 

AM PM FULL FORM IN HINDI 
AM = ANTE MERIDIEN (दोपहर से पहले)
PM = POST MERIDIEN (दोपहर के बाद)

AM का फुल फॉर्म क्या होता है?
AM का फुल फॉर्म ANTE MERIDIEN है। AM एक लैटिन शब्द है, जिसका उपयोग दोपहर से पहले 12 घंटे की घड़ी प्रणाली में किया जाता है। यह समय मानक की एक इकाई है और 12 घंटे की घड़ी से सम्बंधित है। 12 घंटे की प्रणाली एक दिन के समय चक्र को दो भागों में विभाजित करती है। AM या ANTE MERIDIEN पहली अवधि का प्रतिनिधित्व करता है।  AM या am का फुल फॉर्म Ante Meridiem मध्यरात्रि से दोपहर तक का वर्णन करता है

PM का फुल फॉर्म क्या होता है?
PM का फुल फॉर्म Post Meridiem  है। PM दोपहर के बाद की अवधि को दर्शाता है। यह समय की एक ओर इकाई है जो 12 घंटे की घड़ी से सम्बंधित है। 12 घंटे वाली घड़ी की प्रणाली अवधि को दो समान अवधियों में विभाजित किया जाता है। PM या POST MERIDIEN दूसरी अवधि को दर्शाता है। PM या PM का फुल फॉर्म POST MERIDIEN दोपहर से आधी रात तक के समय को दर्शाता है।

am और pm का क्या मतलब होता है?
हम सभी यह जानते हैं कि एक दिन में 24 घंटे होते है। यहां  घडी में रात के 12 बजे से लेकर दोपहर के 12 बजे तक am (ANTE MERIDIEN) होता है और दोपहर के 12 बजे से लेकर रात के 12 बजे तक pm (POST MERIDIEN) होता है।

घडी में 12 बजने पर am होता है या pm?
सामान्यतः रात के 12 बजे को am कहते है और दोपहर के 12 बजे को pm कहते है, लेकिन रात के 12 बजे को मिडनाइट और दोपहर 12 बजे को noon कहना सही होता है।

अपराह्न पूर्वाह्न क्या होता है?
रात के 12 बजे से लेकर दोपहर के 12 बजे तक = पूर्वाह्न
दोपहर के 12 बजे से लेकर रात के 12 बजे तक = अपराह्न

यह भी पढें 




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ