Advertisement

सीसीटीवी का फुल फॉर्म क्या है | CCTV FULL FORM IN HINDI


सीसीटीवी का फुल फॉर्म क्या है | CCTV FULL FORM IN HINDI 



CCTV का फुल फॉर्म CLOSED-CIRCUIT TELEVISION है और इसे वीडियो निगरानी के लिए काम में लिया जाता है। जर्मनी में द्वितिय विश्वयुद्ध के दौरान वाल्टर ब्रूच ने 1942 में पहले सीसीटीवी का आविष्कार किया, जिसका उद्देश्य वी -2 रॉकेटों की निगरानी करना था। बाद में अमेरिकी वैज्ञानिकों ने परमाणु बम के परीक्षण के दौरान इसका इस्तेमाल किया था। सीसीटीवी प्रणाली का  1949 से व्यावसायिक उत्पादन होने लग गया था।

CCTV क्या है?

CCTV, जिसे क्लोज-सर्किट टेलीविज़न या वीडियो सर्विलांस के नाम से भी पहचाना जाता है। CCTV का उपयोग किसी संपत्ति या क्षेत्र की सुरक्षा या निगरानी के उद्देश्य के लिए किया जाता है। सीसीटीवी किसी भी तरह की सुरक्षा के लिए एक बढ़िया प्रणाली है, जो आपके घर और व्यवसाय के आंतरिक और बाहरी दोनों तरह के क्षेत्रों का क्लोज-सर्किट वीडियो स्ट्रीम करने की अनुमति देता है।

CCTV FULL FORM IN HINDI =  CLOSED-CIRCUIT TELEVISION (क्लोज-सर्किट टेलीविज़न)


CCTV के उपयोग 
1 :- CCTV से निगरानी रखकर संभावित अपराधो को रोका जा सकता है। जब कोई अपराधी कोई भी अपराध करता तो CCTV होने पर वीडियो फुटेज में आ जाता है जोकि कानून प्रवर्तन को जांच में मदद कर सकता है और बाद में अभियोजन पक्ष के लिए अदालत में सबूत के तौर पर उपलब्ध करवाया जा सकता है।  

2 :- आपातकालीन सेवाओं और बचाव कर्मियों के लिए सीसीटीवी कैमरे उपयोगी हो सकते है। CCTV के उपयोग से आपदा प्रबंधन टीमें वीडियो के माध्यम से वास्तविक समय में घटनाओं का आकलन और निगरानी कर सकती है। उदाहरण के लिए एक जलती हुई इमारत के अंदर की फुटेज के आधार पर उचित निर्णय लिया जा सकता है।

3 :- ट्रैफिक लाइट के साथ साथ कई दूसरी जगहों पर भी कैमरे लगाए जाते है ताकि ट्रैफिक के आंकड़े एकत्रित किया जा सके। 

4 :- CCTV कैमरे की सहायता से रोगियों की निगरानी भी की सकती हैं - उदाहरण के लिए संभावित चिकित्सा संकटों को पहचान कर सकते है।

5 :- असामाजिक और अपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए और शोध के लिए सार्वजनिक जगहों  पर भीड़ की गतिविधियों और व्यवहार को रिकॉर्ड करने के लिए भी CCTV नेटवर्क का उपयोग किया जा सकता है। उदाहरण के लिए खेल के मैदान की घटनाओं को रिकॉर्ड करने के लिए और स्कूलों में CCTV कैमरों का उपयोग किया जा सकता है।

6 :- यह कामगारों की निगरानी करने के काम आ सकता है, ताकि अधिक कार्य उत्पादकता को प्रोत्साहिन मिल सकता है।

7 :- CCTV के उपयोग से कार्यस्थल पर चोरी को रोककर लागत को कम किया जा सकता है।

क्या CCTV कानूनी है?
CCTV कानूनी है लेकिन आपको कानून द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों का अनुपालन करना पडता है। अगर आपका स्वयं का घर हैं, तो आपको सीसीटीवी लगाने की कोई अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन फिर भी आपको अपने पड़ोसियों को बताना आवश्यक है।  यदि आपने घर किराए पर लिया हुआ है तो आपको इस बारे में मकान मालिक से बात करनी होगी। यदि आपके व्यवसाय में सीसीटीवी लगाने की आवश्यकता है, तो वहां काम करने वाले और अन्य लोगों को बताना होगा कि वे रिकॉर्ड किए जा रहे हैं।

CCTV कैमरे के प्रकार 

बुलेट सीसीटीवी कैमरा

डोम सीसीटीवी कैमरा

इन्फ्रारेड अथवा नाइट विजन सीसीटीवी

वायरलेस सीसीटीवी कैमरा

नेटवर्क अथवा आईपी सीसीटीवी

थर्मल हीट डिटेक्शन सीसीटीवी कैमरे

हाई डेफिनेशन सीसीटीवी

क्या CCTV कैमरा बिना बिजली के काम करता है?
कुछ करते हैं और कुछ नहीं करते हैं। यह सब कैमरे के मॉडल पर निर्भर करता है। बिजली से बहुत सारे सीसीटीवी कैमरे चलते हैं और अगर बिजली चली जाती है तो वे काम करना बंद कर देते है। इसके अलावा ये अन्य विकल्पों के साथ भी मौजूद हैं, जो निम्न हैं।

1 :- बैटरी चालित या वायरलेस सुरक्षा कैमरे
2 :- सौर ऊर्जा चालित सुरक्षा कैमरे
3 :- बैक-अप जनरेटर से चलने वाले कैमरे

CCTV प्रणाली में काम में आने वाले components कोनसे है?
इस प्रणाली काम आने वाले COMPONENTS निम्न है।
1 :- सुरक्षा कैमरे

 2: - केबल्स
 
 3: - वीडियो रिकार्डर

 4: - हार्ड डिस्क

 5: - मॉनिटर

 6: - बिजली की आपूर्ति

इस पोस्ट में हमने CCTV FULL FORM IN HINDI, CCTV KA FULL FORM, CCTV KYA HAI के बारे में हिन्दी में जानकारी दी है। यहां दी गई जानकारी के बारे में अपने सुझाव देने के लिए कमेन्ट जरूर करें।



एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ