Advertisement

ITC FULL FORM IN HINDI

ITC FULL FORM = INDIA TOBACCO COMPANY (इंडिया टोबैको कंपनी)

ITC भारत के प्रमुख निजी क्षेत्र के समूह में से एक है जो अलग-अलग व्यावसायिक क्षेत्रों में काम करता है। इसका मुख्यालय कोलकाता पश्चिम बंगाल में है।

24 अगस्त 1910 को इसकी स्थापना इंपीरियल टोबैको कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड के रूप में की गई थी।  

1970 में इसका नाम बदलकर इंडिया टोबैको कंपनी लिमिटेड कर दिया गया था।

1974 में इसका नाम ITC लिमिटेड कर दिया गया। 

यह पूरे भारत में 60 से अधिक स्थानों में 36,500 से अधिक व्यक्तियों को रोजगार देता है।  
यह भी पढें 

ITC का फुल फॉर्म क्या है?

ITC का फुल फॉर्म INDIA TOBACCO COMPANY है।

ITC के मुख्य व्यवसाय निम्नलिखित है।

 फूड्स
 व्यक्तिगत देखभाल
 सिगरेट और सिगार
 ब्रांडेड परिधान
 शिक्षा और स्टेशनरी उत्पाद
 अगरबत्ती और सुरक्षा माचिस
 होटल
 पेपरबोर्ड और पैकेजिंग
 कृषि व्यवसाय
 सूचना प्रौद्योगिकी 

ITC लिमिटेड का इतिहास का संक्षिप्त वर्णन निम्नलिखित है।

1910: Imperial Tobacco Company की स्थापना 3.10 लाख रुपये की पूंजी के साथ में की गई थी।  

1975: ITC ने चेन्नई के एक होटल को अधिग्रहण किया और होटल व्यवसाय में प्रवेश किया। होटल का नाम बदलकर ITC-Welcomgroup Hotel Chola कर दिया गया। 

1979: ITC ने पेपरबोर्ड बिजनेस शुरू किया।  

1985: ITC के द्वारा नेपाल में सूर्या टोबैको कंपनी की स्थापना की गई। यह देश की सीमाओं से बाहर उनका पहला उपक्रम था।  

1990: ITC ने Tribeni Tissues Limited का अधिग्रहण किया। यह कंपनी सिगरेट उद्योग के लिए टिशू पेपर का एक प्रमुख आपूर्तिकर्ता है।  

2002: ITC ने पेपरक्राफ्ट ब्रांड के अन्तर्गत प्रीमियम रेंज नोटबुक श्रृंखला की शुरूआत की गई।  

2000: ITCके द्वारा विल्स स्पोर्ट के साथ लाइफस्टाइल रिटेलिंग व्यवसाय की शुरुआत किया गया और लोगों के लिए अच्छे परिधानों का निर्माण किया।  

2001: ITC ने ब्रांडेड पैकेज्ड फूड में प्रवेश किया।

2002: ITC कंपनी ने ऐम और मंगलदीप जैसे सुरक्षा माचिस की शुरुआत किया।  

2005: ITC कंपनी ने पर्सनल केयर बिजनेस की शुरुआत किया और Essenza Di Wills, Fiama, Vivel और Superia जैसे उत्पाद पेश किए।  

2010: ITC ने भारतीय बाजार में Armenteros नाम से अपना हैंड-रोल्ड सिगार लॉन्च किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ