Advertisement

What is the full form of IPS in hindi | आईपीएस का फुल फॉर्म क्या होता है ?


What is the full form of IPS in hindi |  आईपीएस का फुल फॉर्म क्या होता है ?


भारतीय पुलिस सेवा भारत सरकार की तीन अखिल भारतीय सेवाओं में से एक है। जिसे पुलिस सेवा के नाम से भी जाना जाता है। यह एक प्रतिष्ठित सेवा है।

IPS KA FULL FORM = INDIAN POLICE SERVICE 

1861 में ब्रिटिश सरकार ने भारतीय परिषद अधिनियम 1861 पेश किया। इस अधिनियम ने भारत में एक आधुनिक और पेशेवर पुलिस नौकरशाही की नीव तैयार की। इसने पुलिस का एक नया कैडर पेश किया। जिसे सुपीरियर पुलिस सेवा कहा गया। और जो बाद में भारतीय इम्पीरियल पुलिस के नाम से भी जाना लगा। 

Indian Police Service का गठन 1948 में किया गया था। IPS का कैडर प्राधिकरण गृह मंत्रालय है। 

IPS अधिकारियों की भर्ती संघ लोक सेवा आयोग द्वारा परीक्षा के माध्यम से की जाती है। यह परीक्षा हर साल आयोजित की जाती है। यहां से चयनित उम्मीदवारों को शीर्ष सेवाओं IAS, IFS, IPS में से अपनी प्राथमिकता चुननी होती है।

आइपीएस को विभिन्न विभागों जैसे अपराध शाखा, होम गार्ड, ट्रैफिक ब्यूरो, आपराधिक जांच विभाग में विभाजित किया गया है।

भारत में इस नोकरी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना चाहिए।

हर साल आयोजित होने वाली यह परीक्षा अत्यधिक प्रतिस्पर्धी स्वभाव होने के कारण भारत में सबसे ज्यादा कठिन परीक्षा मानी जाती है।

IPS अधिकारी बनने के लिए पात्रता और आवश्यक योग्यता 

राष्ट्रीयता:- एक भारतीय नागरिक होना चाहिए।

आयु सीमा:-न्यूनतम आयु 21 वर्ष, अधिकतम आयु सीमा श्रेणी और शारीरिक विकलांगता पर निर्भर करता है।

न्युनतम शैक्षणिक योग्यता:-किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना चाहिए।

प्रयासो की संख्या:-सामान्य श्रेणी और ईडब्ल्यूएस के लिए 6 प्रयास ( अन्य श्रेणियो के लिए अधिक  )

लागु करने पर प्रतिबंध:-IAS या IFS के लिए पहले से ही नियुक्त अधिकारी योग्य नहीं है।

शारीरिक आवश्यकताएं:-
ऊंचाई:-पुरूषो के लिए 165 सेंटीमीटर और महिलाओं के लिए 150 सेंटीमीटर। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति  के उम्मीदवारों, गोरखाओ, असमिया, गढवालियो आदि के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आवश्यक उंचाई में छूट है।

छाती:- पुरूषो के लिए 84 सेंटीमीटर और महिलाओं के लिए 79 सेंटीमीटर।

आखों की रोशनी:-सिलेंडर सहित मायोपिया माइनस 4.00  डी से अधिक नहीं होनी चाहिए और सिलेंडर सहित हाइपरमेट्रोपिया प्लस 4.00 डी से अधिक नहीं होनी चाहिए ।स्क्विट वाले उम्मीदवार सीधे अयोग्य घोषित कियेगये है स्पेक्ट्रम की अनुमति है।

IPS प्रशिक्षण 

नए IPS अधिकारियों के लिए लाभदायक दो साल का प्रशिक्षण या परिवीक्षाधीन अवधि होती है। फाउंडेशन कोर्स का पहला भाग तीन महीने की अवधि का होता है और सभी   नए UPSC CSE रंगरूटो के लिए सामान्य है।

फाउंडेशन कोर्स के बाद लाल बहादुर शास्त्री प्रशासन अकादमी ( LBSNAA ) और IPS प्रोबेशनर सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी ( SVPNPA ) हैदराबाद में जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ