Advertisement

QUARANTINE KA MATLAB | home quarantine meaning in hindi


QUARANTINE KA MATLAB | home quarantine meaning in hindi


अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति के निकट संपर्क में आए हैं जो  COVID-19 से संक्रमित है, तो आपको HOME QUARANTINE हो जाना चाहिए। आप भले ही अब अच्छा महसूस कर रहे हैं लेकिन यह संभव है कि आप भी संक्रमित हो सकते है। कोविड 19 के लक्षण दिखने में 2 से 14 दिनों का समय लग सकता हैं, इसलिए 14 दिनों तक यह नहीं जान सकते हैं कि आप संक्रमित हैं या नहीं।  HOME QUARANTINE यह सुनिश्चितता प्रदान करता है कि आपको कोई संक्रमण नहीं है।

QUARANTINE का मतलब :- 
परिभाषा इस प्रकार है, quarantine एक स्थान और समय या अवधि है, एक संक्रमण या संक्रामक बीमारी के संपर्क में रहने वाले लोग दूसरों के साथ शारीरिक संपर्क से बचते हैं। quarantine उन लोगों पर भी लागू हो सकता है जिनमे संक्रमण उजागर हो चुका हैं। किसी अन्य स्थान से आने वाले यात्रियों को भी quarantine किया जा सकता है।

आपको quarantine कब होना चाहिए?
आपको जैसे ही लगता है कि आप किसी संक्रमित व्यक्ति के नज़दीकी संपर्क ( close contact ) में आ गए है तो अपने आप को quarantine कर लेना चाहिए। इसके अलावा यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति के निकट संपर्क में हैं, जो हाल ही में कोविड 19 पाॅजटिव आया है। आपको कोविड 19 के लक्षण अनुभव न हो तो भी आप अपने आप को quarantine कर ले। ऐसा भी हो सकता है कि आपको कई दिनों बाद भी लक्षण दिखाई नहीं दे। यह भी हो सकता है कि आपको कभी भी लक्षणों का अनुभव न हो।

quarantine कितने दिनों का होता है?

quarantine 14 दिनों का हो सकता है। घर और अन्य लोगों से 14 दिनों के लिए दूर रहना दूसरों में COVID-19 के प्रसार को रोकने का सबसे सुरक्षित तरीका है।

अधिकांश लोगों को यह तुरंत पता नहीं चलता है कि वे कब संक्रमित हो गए। अगर उन्हें quarantine करने से पहले संक्रमित हुए कुछ दिन हो गए हैं तो दिनो की गिनती हमेशा जोखिम के दिन से शुरू होती है। इसलिए किसी संक्रमित व्यक्ति के नज़दीकी संपर्क का जिस दिन पता चले उसी दिन से 14 दिन तक quarantine हो जाना चाहिए।

QUARANTINE MEANING IN HINDI 

= संगरोध या प्रथक करना 
जब कोई स्वस्थ व्यक्ति किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आ जाता है तो उसे अपने आप को कम से कम 14 दिनों के लिए अन्य लोगों से प्रथक कर लेना चाहिए ताकि संक्रमण आगे ना फेले।

HOME QUARANTINE कैसे करें?

1 :- आपको घर में एक अलग कमरे की व्यवस्था करनी चाहिए जो हवादार और साफ सुथरा हो। यदि उपलब्ध हो तो अलग बाथरूम का उपयोग करें।

2 :- घर के अन्य सदस्यों से कम से कम 6 फीट की दूरी पर रखें (जब तक कि वे भी कोविड 19 के कारण quarantine न कर रहे हों) इसके अलावा पालतू जानवर से भी उचित दूरी बना कर रखे।

3 :- खांसी और छींक आने पर टिस्यू का उपयोग करें और टिस्यू का सही तरीके से निस्तारण कर दें, और फिर तुरंत कम से कम 20 सेकंड के लिए साबुन और पानी से हाथ धोएं, या अल्कोहल-युक्त सैनिटाइज़र का प्रयोग करें।

4 :- घर में सामूहिक उपयोग की चीज़ो जैसे पानी, बर्तन, फर्नीचर आदि को न छुए।

5 :- आपको घर के बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बच्चों के साथ निकट सम्पर्क से बचना चाहिए।

6 :- सर्जिकल मास्क पहनें। मास्क को हर 6-8 घंटे में बदलना चाहिए।

7 :- 14 दिन के बाद RT-PCR या कोई अन्य कोविड 19 जांच करवाए।

निकट सम्पर्क ( close contact ) किसे कहते हैं?

COVID-19 में निकट संपर्क का निम्न मतलब हो सकता है।

घर के अंदर या बाहर किसी संक्रमित व्यक्ति साथ 2 मीटर के दायरे में आमने-सामने 15 मिनट से अधिक समय व्यतीत करना।  

उसी घर में रहने वाले किसी संक्रमित व्यक्ति के साथ रहना। 

सार्वजनिक परिवहन या हवाई जहाज पर संक्रमित व्यक्ति के साथ यात्रा करना।

संक्रमित व्यक्ति के साथ इनडोर में 2 घंटे से ज्यादा समय बिताना भी निकट संपर्क के रूप में गिना जाएगा लेकिन यह कमरे के आकार और अन्य कारकों पर निर्भर करता है।

यह भी पढें 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ