Advertisement

एलएसी का फुल फॉर्म क्या होता है | What is the full form of LAC in hindi


एलएसी का फुल फॉर्म क्या होता है | What is the full form of LAC in hindi 


LAC का फुल फॉर्म LINE OF ACTUAL CONTROL है। इसे हिन्दी में वास्तविक नियंत्रण रेखा कहते है। Line of Actual Control का उपयोग चीनी प्रधानमंत्री झोउ एनलाई द्वारा 1959 में भारतीय प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को इंगित करते हुए कहा था।■1 भारत और चीन के बीच LAC हमेशा से ही तनाव का एक प्रमुख कारण रहा है। दोनों एशियाई देशों के बीच लंबी सीमा का न तो स्पष्टीकरण हुआ है और न ही सीमांकन किया गया है। LAC एक ऐसी सीमा है जो भारत के नियंत्रण क्षेत्र को चीन के नियंत्रण क्षेत्र से अलग करती है। 

LAC KA FULL FORM  = LINE OF ACTUAL CONTROL 

इस LAC को भारत 3,488 किमी लंबा मानता है, जबकि चीन इसे लगभग 2,000 किमी मानता हैं।■2 

भारत के अनुसार यह इस प्रकार से है। :- 
1. जम्मू और कश्मीर 1597 किमी.
2. हिमाचल प्रदेश 200 किमी.
3. उत्तराखंड 345 किमी.
4. सिक्किम 220 किमी.
5. अरुणाचल प्रदेश 1126 किमी.
कुल मिलाकर  3488 किमी.

1993 और 1996 में हस्ताक्षरित चीन-भारतीय समझौतों में LAC शब्द को कानूनी मान्यता प्राप्त हुई। LAC पूरी तरह से सीमांकित नहीं है और स्पष्ट और पुष्टि करने की प्रक्रिया जारी है। यह क्षेत्र तीन भागों में विभाजित है।

1 :- भारत की तरफ लद्दाख और चीन की तरफ तिब्बत और झिंजियांग स्वायत्त क्षेत्रों के बीच का पश्चिमी क्षेत्र। 

2 :- भारत की तरफ उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के बीच, ज्यादातर-निर्विवाद क्षेत्र और चीनी पक्ष में तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र।

3 :- भारत की तरफ अरुणाचल प्रदेश और चीन की तरफ तिब्बत के बीच पूर्वी क्षेत्र। यह क्षेत्र आमतौर पर मैकमोहन रेखा का अनुसरण करता है।


LOC और LAC में क्या अन्तर है?

भारत के पड़ोसी देशों चीन और पाकिस्तान के साथ सीमा-संबंधी विवाद हैं। कभी कभी इन सीमा मुद्दों के कारण इन देशों के बीच युद्ध जैसी स्थिति बन जाती है।

LOC क्या है?
LOC का मतलब LINE OF CONTROL है। LOC की लंबाई लगभग 776 किलोमीटर है जो भारत द्वारा नियंत्रित और पाकिस्तान द्वारा अवैध रूप से कब्जे वाले क्षेत्र के बीच में है। LOC का भारतीय भाग जम्मू और कश्मीर है जो पूरे कश्मीर का लगभग 45 प्रतिशत है।

LAC क्या है?
LAC का मतलब LINE OF ACTUAL CONTROL है। सरल शब्दों में कहें तो LAC जिसे हिन्दी में वास्तविक नियंत्रण रेखा कहा जाता है, चीन और भारत के बीच की सीमा है। यह चीनी नियंत्रित क्षेत्र को भारतीय-नियंत्रित क्षेत्र से अलग करता है।

यह भी पढें 




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ