Advertisement

यूपीआई क्या है | UPI FULL FORM IN HINDI


यूपीआई क्या है | UPI FULL FORM IN HINDI


UPI क्या है?
UPI का फुल फॉर्म UNIFIED PAYMENTS INTERFACE है। इस नेटवर्क को भारतीय रिजर्व बैंक और भारतीय बैंक संघ के साथ मिलकर NPCI ( National Payments Corporation of India ) ने तैयार किया है। UPI को यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस के रूप में भी जाना जाता है जो आपके वित्तीय पते के रूप भी जाना जा सकता है, ठीक उसी तरह जिस तरह से आपकी ईमेल आईडी होती है। यह हर व्यक्ति के लिए यूनीक होता है, उसी तरस से जिस तरह से आपका बैंक खाता होता है। इसके उपयोग से आप तुरंत धनराशि स्थानांतरित कर सकते है और प्राप्त कर सकते है।

UPI FULL  FORM IN HINDI - UNIFIED PAYMENTS INTERFACE (यूनिफायड पेमेन्ट इन्टरफेस)


UPI कैसे काम करता है?

UPI के द्वारा आप डिजिटल मोड में किसी भी बैंक का नाम, खाता संख्या, खाते का प्रकार या IFSC का उपयोग किए बिना एक बैंक से दूसरे में फंड्स स्थानांतरित कर सकते है।

UPI के द्वारा फंड्स स्थानांतरित करने के लिए निम्न की आवश्यकता है।
1 :- एक बैंक खाता

2 :- मोबाइल नंबर जो आपके बैंक खाते से जुड़ा हुआ हो।
 
3 :- स्मार्टफोन

4 :- इंटरनेट

जब ये चीजें आपके पास हो, तो आपको UPI पर पंजीकरण करना होगा। इसके लिए आपको निम्न कदम उठाने होंगे।

1 :- Google Play Store या Apple App Store से UPI-BHIM ऐप या किसी UPI ऐप को डाउनलोड करें।

2 :- अपनी भाषा का चुनाव करें। अपना मोबाइल नंबर एन्टर करें। अपना बैंक और बैंक खाता चुनें।

3 :- अपनी प्रोफ़ाइल बनाने के लिए अपना नाम, वर्चुअल आईडी और पासवर्ड जैसे विवरण दर्ज करें। यही वर्चुअल आईडी आपका भुगतान पता होगा।

4 :- वर्चुअल आईडी के साथ अपना बैंक और खाता नंबर लिंक करने के लिए ऐप पर Add, Link अथवा Manage Bank Account विकल्प पर जाएं।

5 :- अपना MPIN बनाएं। यह पासवर्ड आपको लेनदेन करने के लिए आवश्यक होगा।

UPI को निम्न तरीकों से उपयोग किया जा सकता है।
1 :- रिसीवर का UPI ID दर्ज करके
2 :- UPI QR कोड स्कैन करके
3 :- रिसीवर के अकाउंट नंबर और IFSC कोड दर्ज करके

UPI से धन हस्तांतरण कैसे करें?
1 :- UPI ऐप खोलें 

2 :- एम-पिन या यूपीआई पिन का उपयोग करके ऐप में लॉग इन करें

3 :- "ट्रांसफर / सेंड मनी" विकल्प चुनें

4 :- जिसे फंड्स भेजना है उसका VPA, खाता विवरण अथवा मोबाइल नंबर दर्ज करें

5 :- राशि दर्ज करें

6 :- पुष्टि के लिए UPI पिन दर्ज करें

7 :- फंड्स तुरंत ही स्थानांतरित हो जाता है और साथ ही मोबाइल नंबर पर एक पुष्टिकरण का एसएमएस आता है


यूपीआई FAQ
1 :- यदि मैं गलत पिन नंबर दर्ज करूँ तो क्या होगा?
लेन-देन विफल रहेगा।  और खाते से पैसा नहीं काटा जाएगा।

2 :- मेरी UPI ID क्या है?
1 :- ऊपर दाईं ओर, अपनी फ़ोटो टैप करें।   
2 :- बैंक खाता टैप करें।  
3 :- जो UPI ID आप देखना चाहते हैं उस बैंक खाते को टैप करें 
4 :- आपको संबंधित UPI ID मिल जाएगी।

3 :- UPI की सीमा कितनी है?
वर्तमान में, प्रति UPI लेनदेन की UPI Transfer सीमा 1 लाख रुपये है।  

4 :- क्या मैं अपने स्वयं के दो खातों के बीच धन हस्तांतरित कर सकता हूं?
हाँ।  इस प्रकार के भुगतान गेटवे में, आप दूसरे खाते में धनराशि स्थानांतरित कर सकते हैं।

यह भी पढें 





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ